
दिल्ली शराब घोटाला मामले में मनीष सिसोदिया को मिली बडी राहत
मिली अंतरिम जमानत, इस तारिख को आयेगें जेल से बाहर
चंडीगढ, 13 फरवरी (विश्ववार्ता) दिल्ली शराब घोटाला मामले में मनीष सिसोदिया को 3 दिन की अंतरिम जमानत मिली हैं। राउज ऐवन्यू कोर्ट ने मनीष सिसोदिया को 3 दिन के 13 से 15 फरवरी तक अंतरिम जमानत दी। मनीष सिसोदिया ने 12 से 16 फरवरी तक के लिए अंतरिम जमानत की मांग की थी। मनीष सिसोदिया ने यूपी के लखनऊ में अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने होन के लिए अंतरिम जमानत की मांग की थी।
बता दें कि सिसोदिया को दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति बनाने और उसके कार्यान्वयन में कथित अनियमितताओं के लिए मनी लॉन्ड्रिंग तथा भ्रष्टाचार के आरोप में 26 फरवरी 2023 को गिरफ्तार किया था। वह फरवरी से जेल में बंद हैं। सिसोदिया ने केंद्रीय जांच ब्यूरो और प्रवर्तन निदेशालय द्वारा दर्ज मामलों में पहले विशेष अदालत और फिर दिल्ली हाईकोर्ट की ओर से जमानत याचिका ठुकराए जाने के बाद शीर्ष अदालत का दरवाजा खटखटाया था।
14 फरवरी को होनी है भतीजी शादी
मनीष सिसोदिया की भतीजी की शादी 14 फरवरी को होनी है। जिसके लिए मनीष सिसोदिया ने राउज एवेन्यू कोर्ट में अंतरिम जमानत की याचिका डाली थी। आज उस याचिका पर सुनवाई की गई। जिसमें ईडी ने मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका का विरोध भी किया। हालांकि बाद में कोर्ट ने आप नेता मनीष सिसोदिया को तीन दिन के लिए अंतरिम जमानत देने का फैसला सुनाया है। जिसके बाद वो गिरफ्तारी के बाद पहली बार आप नेता मनीष सिसोदिया जेल से बाहर आएंगे।
कोर्ट ने कुछ दिन पहले ही दी थी पत्नी से मिलने की इजाजत
इससे पहले फरवरी में ही दिल्ली राउज एवेन्यू कोर्ट से ्र्रक्क नेता व दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को पत्नी से मिलने की इजाजत दी थी। मनीष सिसोदिया कस्टडी पैरोल में पत्नी से मिल सकेंगे। उन्हें हफ्ते में एक बार मिलने की इजाजत दी गई थी।
क्या है दिल्ली का शराब नीति घोटाला?
नवंबर 2021 में दिल्ली सरकार ने बड़े जोर-शोर से नई आबकारी नीति लॉन्च की। इससे दिल्ली में शराब काफी सस्ती हो गई और रिटेलर्स को डिस्काउंट देने की छूट भी मिली। हालांकि, बीजेपी ने आरोप लगाए कि शराब लाइसेंस बांटने में धांधली हुई। चुनिंदा डीलर्स को फायदा पहुंचाया गया। जुलाई 2022 आते-आते आंच इतनी तेज हो गई कि उपराज्यपाल ने मुख्य सचिव से रिपोर्ट मांग ली। रिपोर्ट के आधार पर सीबीआई जांच को एलजी ने मंजूरी दे दी। उसी केस की जांच करते हुए सीबीआई ने मनीष सिसोदिया को अरेस्ट किया है।




















