
पंजाब, दिल्ली व आसपास के राज्यो में बारिश ने मचाया कोहराम
आज के लिए ऑरेंज अलर्ट, कल टूटा था 20 साल का रिकॉर्ड
चंडीगढ़ व आसपास के जिलो मे दिन रात लगाातार होती बारिश से सडके बनी तालाब
चंडीगढ़, 9 जुलाई (विश्ववार्ता) पंजाब, हरियाणा समेत दिल्ली में कल से दिन रात लगातार होती बारिश ने हर जगह कोहराम मचा दिया है जिस कारण आम जन जीवन पूरी तरफ अस्त व्यस्त हो गया है। मौसम विभाग ने आज भी कल की तरह फिर बारिश का पूर्वानुमान लगाया है एनसीआर में भी तेज बारिश का माहौल है। आसमान में घने बादल हैं। कल दिल्ली में दिन भर हुई मूसलाधार बारिश ने पिछले 20 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक 126.1 एमएम बारिश दर्ज की गई। महज नौ घंटे की बारिश से दिल्ली का पारा सामान्य से आठ डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। ट्राईसिटी मे आज दिनभर मानसून की पहली मूसलाधार बारिश हुई। इसमें पूरा शहर पानी-पानी हो गया। बारिश कई इलाकों में आफत लेकर आई वही पंजाब व हरियाणा के कई जिलो में जलभराव हो गया। कई क्षेत्रों में यातायात भी प्रभावित हुआ। खासकर दोपहिया वाहन चालकों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
मौसम विभाग का अनुमान है कि दिल्ली-एनसीआर वालों को अभी बारिश से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। रविवार को भी भारी बारिश होने का अनुमान है। विभाग ने रविवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र, नई दिल्ली के अनुसार शनिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से आठ डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री कम है।





















