
चंडीगढ़, 29 अगस्त (विश्ववार्ता) : दिल्ली विधानसभा के विशेष सत्र में आज मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने विश्वास प्रस्ताव पेश किया। CM केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा में केंद्र पर जमकर हमला बोला. इससे पहले सदन को संबोधित करते हुए सीएम केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में ‘आप’ की सरकार गिराने के लिए सभी राष्ट्र विरोधी ताकतें इकट्ठी हो गई हैं। इसी लिए हम अपना बहुमत दिखाने के लिए विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव लेकर आए है।
लोगों ने पूछा कि विश्वास प्रस्ताव की क्या ज़रूरत है। इस पर सीएम केजरीवाल ने कहा विश्वास प्रस्ताव से हम दिखाना चाहते हैं कि AAP का एक-एक विधायक और कार्यकर्ता कट्टर ईमानदार हैं। मध्य प्रदेश, गोवा, महाराष्ट्र, कर्नाटक में ऑपरेशन लोटस सफल रहा लेकिन दिल्ली में आकर वह टायं-टायं फिस हो गया। इन्होंने हमारे विधायक खरीदने की पूरी कोशिश की। विश्वास प्रस्ताव से हम साबित करेंगे कि एक भी विधायक नहीं बिका।






















