दिल्ली में CNG वाहन चलाने वाले कृपया ध्यान दें
राजधानी में आज बंद रहेगी सीएनजी की सप्लाई!
चंडीगढ, 10 अगस्त (विश्ववार्ता) दिल्ली में सीएनजी का इस्तेमाल करने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर है. अगर आप दिल्ली में सीएनजी का इस्तेमाल करते हैं तो आज यानी कि बुधवार को सीएनजी पंप (CNG Pump) पर ना जाएं. ऐसा इसलिए क्योंकि बुधवार को राजधानी दिल्ली में सीएनजी पंप पर सीएनजी मिलने में मुश्किल हो सकती है. दिल्ली पेट्रोल डीलर्स एसोसिएशन का कहना है कि इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड द्वारा सीएनजी पंपों के बिजली बिल का रीइम्बर्समेंट नहीं किया जा रहा है. इसके विरोध में दिल्ली में एक दिन के लिए सीएनजी की बिक्री रोकने का फैसला लिया गया है.