
दिल्ली में 4 दिन से यमुना नदी खतरे के निशान के ऊपर
हालात बिगड़ते देख CM अरविंद केजरीवाल ने ड्रेनेज ठीक करने के लिए सेना की मदद मांगी
चंडीगढ़, 14 जुलाई (विश्ववार्ता)दिल्ली में सुप्रीम कोर्ट के बाहर सड़क पर पानी भर गया है। बाढ़ का पानी यमुना बाजार, लालकिले, राजघाट और ISBT-कश्मीरी गेट तक पहुंच गया है। यहां 3 फीट तक पानी भर गया। केजरीवाल ने कहा कि सेना और एनडीआरएफ को शामिल करने से मरम्मत कार्य में तेजी आएगी।
केजरीवाल ने कहा, “यमुना के तेज प्रवाह के कारण रेगुलेटर टूट गया और पानी शहर में घुसने लगा। कर्मचारी कल रात से मरम्मत में लगे हुए हैं और यह 3-4 घंटे में पूरा होने की उम्मीद है।” उन्होंने कहा कि यमुना का जलस्तर कम होना शुरू हो गया है और लोगों को जल्द ही राहत मिलने की उम्मीद है. मुख्यमंत्री ने कहा कि राजघाट में बाढ़ क्षेत्र में एक नाले के बैकफ्लो के कारण हुई थी























