
दिल्ली में भूकंप के झटको से हिली धरती
लोगो मे मचा हडकंप
चंडीगढ,30 नवंबर (विश्ववार्ता): राजधानी दिल्ली में एक बार फिर भूकंप के हल्के झटको से धरती हिल गई जिससे लोगो मे डर व दहशत का माहौल है। जानकारी के मुताबिक, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.5 मापी गई है। राजधानी में करीब साढ़े नौ बजे झटके लगे। बताया जा रहा है कि भूकंप का केंद्र जमीन के पांच किमी अंदर था। पिछले एक महीने में यह दूसरी बार है जब दिल्ली में भूकंप के झटके लगे हैं।





















