
दिल्ली में फिर लौटा ऑड ईवन, इस तारिख से होगा लागू
दिल्ली सचिवालय में हुई हाई लेवल बैठक मे लिया गया फैसला
चंडीगढ़, 6 नवंबर (विश्ववार्ता) राजधानी दिल्ली मे बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए अरविंद केजरीवाल सरकार ने आज बड़ा फैसला लिया है। दिल्ली में 13 नवंबर से 20 नवंबर तक ऑड-ईवेन लागू होगा। दिल्ली में सरकारी और प्राइवेट ऑफिसों में 50 प्रतिशत कर्मचारियों के लिए वर्क फॉर होम पर बाद में फैसला लिया जाएगा। वहीं राजधानी में स्कूल को बंद कर दिया गया है। इसके साथ दिल्ली में डीजल वाहनों पर प्रतिबंध लागू कर दिया गया।
इसी बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सचिवायल में उच्च स्तरीय बैठक की है। इस बैठक में मंत्री गोपाल राय भी मौजूद रहे। आज ही दिल्ली सचिवालय में हाई लेवल बैठक हुई थी। प्रदूषण की रोकथाम के लिए सरकार ने ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप) के अगले चरण को भी लागू कर दिया है। लेकिन फिर भी दिल्ली में प्रदूषण से राहत नहीं मिल रही है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, दिल्ली भर में वायु गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में बनी हुई है। दिल्ली में सोमवार के वायु प्रदूषण स्तर की बात करें तो आरके पुरम में एक्यूआई 466, आईटीओ में 402, पटपडग़ंज में 471 और न्यू मोती बाग में 488 दर्ज किया है।
गोपाल राय ने कहा कि BS-III पेट्रोल वाहनों और BS-IV डीजल वाहनों पर जो प्रतिबंध लगाया गया था, वह GRAP-4 में भी जारी रहेगा। LNG, CNG और इलेक्ट्रिक ट्रकों, आवश्यक सेवाओं के वाहनों को छोड़कर अन्य ट्रकों की दिल्ली में एंट्री बैन है। इसके अलावा GRAP-3 में फ्लाईओवर, ओवरब्रिज और पावर ट्रांसमिशन पाइपलाइनों पर विध्वंस कार्य को छूट दी गई थी। हालांकि, अब उन पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है।























