दिल्ली में आज शरद पवार के घर I.N.D.I.A की कोऑर्डिनेशन कमेटी की पहली बैठक
चंडीगढ,13 सितंबर (विश्ववार्ता)विपक्षी गठबंधन इंडिया के कोऑर्डिनेशन कमेटी की आज पहली बैठक होने जा रही है। यह बैठक दिल्ली में एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार के आवास पर होगी। बताया जा रहा है कि कॉर्डिनेशन कमेटी की बैठक के बाद 21 सदस्यीय अभियान समिति की बैठक होगी।
जानकारी के मुताबिक कॉर्डिनेशन कमेटी की बैठक में गठबंधन में शामिल सभी घटक दलों के बीच सीट बंटवारे के फार्मूले पर चर्चा होगी। इसके साथ ही बताया जा रहा है कि गठबंधन में शामिल के सभी घटक दलों के बीच राज्य समझौते के लिए समय सीमा भी तय की जा सकती है। जिससे अगले साल 2024 में अपैल-मई के लोकसभा चुनावों के लिए गठबंधन योजना और तैयारियों को गति मिल सके।
























