
दिल्ली में आज ऑटो, टैक्सी और मिनी बस चालकों के विभिन्न संगठनों ने हड़ताल पर जाने का किया ऐलान
दिल्ली में आज ऑटो, टैक्सी और मिनी बस चालकों के विभिन्न संगठनों ने हड़ताल पर जाने का ऐलान किया. विभिन्न यूनियन किराया दरों में बढ़ोतरी और सीएनजी की कीमतों में कमी किए जाने की मांग कर रही हैं. सीएनजी की कीमतों पर सब्सिडी की मांग को लेकर सैकड़ों ऑटो, टैक्सी और कैब चालकों ने हाल ही में दिल्ली सचिवालय पर विरोध प्रदर्शन किया था.






















