
दिल्ली में अटल समाधि और राजघाट आज जाएंगे राहुल गांधी
चंडीगढ़, 25 दिसंबर (विश्ववर्ता) राहुल गांधी आज सुबह राजीव गांधी की समाधि वीरभूमि, इंदिरा गांधी की शक्ति स्थल, पं. जवाहर लाल नेहरू के समाधि स्थल शांति वन, लाल बहादुर शास्त्री के समाधि.स्थल विजय घाट और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि राजघाट पर श्रद्धांजलि देने जाएंगे.
बता दें कि कन्याकुमारी से चलकर राहुल ने पिछले 107 दिन में तीन हजार किलोमीटर की दूरी तय की है। राहुल की यात्रा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बड़ी भीड़ पहुंची है। इस वजह से दिल्ली पुलिस ने दो दर्जन से ज्यादा जगह ट्रैफिक डायवर्ट किया है।





















