
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष और आप राज्यसभा सांसद स्वाती मालीवाल ने गुरमीत राम रहीम की पैरोल पर जताई आपत्ति
कहा- ये मुद्दा संसद में उठाऊँगी
चंडीगढ, 20 जनवरी (विश्ववार्ता) आम आम पार्टी की राज्य सभा सांसद स्वाति मालीवाल ने राम रहीम की 50 दिन की पैरोल को लेकर हरियाणा सरकार को घेरा है। पहले भी स्वाती मालीवाल राम रहीम को लेकर सवाल खड़े कर चुकी हैं। स्वाती मालीवाल ने कहा कि एक बार फिर गुरमीत राम रहीम को 50 दिन की पैरोल दे दी गई। हरियाणा सरकार चोरी छिपे इसको संरक्षण दे रही है? सिर्फ़ चंद वोट बटोरने के लिए पूरे देश की बेटियों को कुएँ में धकेलने को उतारू है सरकार? स्वाती ने आगे कहा कि जिस वक्त नारी के सम्मान के लिए युद्ध करने वाले मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी पूरा देश कर रहा है उस समय इस बलात्कारी-हत्यारे को आज़ाद किया जा रहा है। ये मुद्दा संसद में उठाऊँगी।
वहीं समाज सेविका और पीडि़त महिलाओं की लड़ाई लडऩे वाली योगिता भयाना ने कहा कि एक बार फिर बलात्कार और हत्या के दोषी गुरमीत राम रहीम को 50 दिन की पैरोल दे दी गई है, क्या सरकार चोरी छिपे इसको संरक्षण दे रही है ?? पिछले 2 साल के भीतर ही राम रहीम को 7वीं बार पैरोल दे दी गई! फिर कैसे बलात्कार की घटनाओं पर रोक लगाया जाएगा???
साध्वियों से यौन शोषण, दो मर्डर
बतादें कि, राम रहीम को एक नहीं तीन-तीन मामलों में में सजा मिली हुई है। सबसे पहले 2017 में राम रहीम को साध्वियों से यौन शोषण मामले में राम रहीम को 20 साल की सजा सुनाई गई। इसके बाद पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड में राम रहीम को उम्रकैद की सजा सुनाई गई और इसके बाद रणजीत सिंह हत्याकांड में फैसला आया। इसमें भी राम रहीम को उम्रकैद की सजा सुनाई गई। बतादें कि, तीनों ही मामलोँ में पंचकूला में सीबीआई की विशेष अदालत ने फैसला सुनाया है।
एक बार फिर गुरमीत राम रहीम को 50 दिन की पैरोल दे दी गई। हरियाणा सरकार चोरी छिपे इसको संरक्षण दे रही है ?
सिर्फ़ चंद वोट बटोरने के लिए पूरे देश की बेटियों को कुएँ में धकेलने को उतारू है सरकार?
जिस वक्त नारी के सम्मान के लिए युद्ध करने वाले मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम की…
— Swati Maliwal (@SwatiJaiHind) January 19, 2024























