
दिल्ली मंत्री आतिशी ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एक किया बड़ा खुलासा
AAP के चार और नेता होंगे गिरफ्तार, मेरे घर होगी ED की रेड, आतिशी का बड़ा दावा
चंडीगढ़, 2 अप्रैल (विश्ववार्ता) दिल्ली मंत्री आतिशी ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एक बड़ा खुलासा किया। उन्होंने कहा कि ईडी मेरे घर पर छापेमारी कर सकती है और आने वाले दिनों में मुझे भी जेल में डाला जा सकता है। वहीं उन्होंने यह भी कहा कि सौरभ और राघव चड्ढा को भी गिरफ्तार किया जा सकता है। आतिशी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल अपना इस्तीफा नहीं देंगे।
दिल्ली की मंत्री आतिशी मार्लेना ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दावा किया- ‘मेरे एक बेहद करीबी के माध्यम से मुझे भाजपा जॉइन करने के लिए अप्रोच किया गया है। मुझसे कहा गया है कि आप अपना पॉलिटकल करियर बचा लीजिए या फिर जेल जाने के लिए तैयार रहिए।’
आतिशी ने कहा, ‘मुझे बताया गया कि आने वाले कुछ ही दिनों में मेरे और मेरे रिश्तेदारों के घर में ED की रेड होगी। उसके बाद हम सब लोगों को समन भेजे जाएंगे और उसके कुछ ही समय बाद हमें गिरफ्तार किया जाएगा। मेरे अलावा AAP सांसद राघव चड्ढा, सौरभ भारद्वाज, दुर्गेश पाठक को भी गिरफ्तार करने की तैयारी है।’
आतिशी ने कहा ED ने कल कोर्ट में उनका और सौरभ भारद्वाज का नाम लिया। उस बयान के आधार पर जो ED और CBI के पास पिछले डेढ़ साल से है। ये स्टेटमेंट ED की चार्जशीट में भी है। वहीं, बीजेपी ने आरोप लगाया है कि अरविंद केजरीवाल अपनी पत्नी सुनीता केजरीवाल को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं, इसलिए उन्होंने जानबूझकर आतिशी मार्लेना और सौरभ भारद्वाज का नाम शराब घोटाले में लिया है। पार्टी के अनुसार, यह सुनीता केजरीवाल का राजनीतिक रास्ता साफ करने की कोशिश है।























