
दिल्ली पुलिस ने पंजाब के खतरनाक गैंगस्टर को किया गिरफ्तार
पंजाब को दहलाने की कर रहा था साजिश
चंडीगढ, 23 सिंतबर (विश्ववार्ता) – दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गैंगस्टर से आतंकी बने हरविंदर रिंडा के साथी को उत्तर प्रदेश के बरेली से गिरफ्तार किया है। आरोपी कंवर रणदीप सिंह उर्फ एसके खरोड़ पंजाब का ‘ए’ श्रेणी का अपराधी है और दो साल से अधिक समय से वांछित था।
अधिकारियों ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि पंजाब का रहने वाला कंवर आईएसआई समर्थित खालिस्तानी आतंकवादी हरविंदर सिंह उर्फ रिंदा का करीबी सहयोगी है.पुलिस ने बताया कि हरविंदर सिंह के अलावा वह 2022 में थाईलैंड से डिपोर्ट किए गए वरिंदर प्रताप उर्फ काला रांजा और लॉरेंस बिश्नोई सिंडिकेट के सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बरार से भी जुड़ा था। पूछताछ में बताया जा रहा है कि वह पंजाब में बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में था।























