दिल्ली पुलिस जी20 सम्मेलन के लिए आज करेगी ‘कारों के काफिले’ का अभ्यास
चंडीगढ़, 27 अगस्त (विश्ववार्ता) 26 अगस्त दिल्ली पुलिस अगले माह राष्ट्रीय राजधानी में होने वाले जी20 शिखर सम्मेलन से पहले कल रविवार को विभिन्न स्थानों से प्रगति मैदान के लिए ‘कारकेड’ अभ्यास करेगी।
‘कारकेड’ जश्न मनाने का एक ऐसा तरीका है जिसमें बड़ी संख्या में कार चालक किसी सार्वजनिक स्थान पर धीमी गति से कार चलाते हैं, साथ ही वाहन का हॉर्न बजाते हैं।पुलिस ने बताया कि अभ्यास को सुगम बनाने के लिए अनेक स्थानों पर सुबह नौ बजे से दोपहर बाद साढ़े बारह बजे तक यातायात को नियंत्रित किया जाएगा।






















