
दिल्ली पुलिस के सामने आज होगी एक्ट्रेस जैकलीन की होगी पेशी
चंडीगढ, 14 सिंतबर (विश्ववार्ता) मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। आज इस मामले में जैकलीन को दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने 11 बजे पूछताछ के लिए बुलाया है। सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली पुलिस ने जैकलीन से पूछताछ के लिए लंबी लिस्ट तैयार की है।
बता दें कि 200 करोड़ से ज्यादा की ठगी के मास्टरमाइंड सुकेश चंद्रशेखर मामले में जैकलीन से पूछताछ की जाएगी। दिल्ली पुलिस 2 बार जैकलीन को पूछताछ के लिए समन भेज चुकी है लेकिन वह पेश नहीं हुई। तीसरी बार सख्त निर्देश देने के बाद जैकलीन को हर हालत में पेश होना पड़ेगा।





















