
दिल्ली पुलिस की बडी कार्रवाई : गोल्डी बरार-लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो शूटरों को दबोचा
चंडीगढ, 8 दिसंबर (विश्ववार्ता) दिल्ली पुलिस के हाथ आज एक बड़ी कामयाबी लगी। पंजाब के फरीदकोट के पूर्व विधायक और कारोबारी दीप मल्होत्रा के घर पर फायरिंग करने के मामले में दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने पूर्व विधायक के घर पर फायरिंग करने के आरोप में गोल्डी बराड़ और लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शूटर्स को गिरफ्तार किया है. पूर्व विधायक दीप मल्होत्रा दिल्ली के पंजाब बाग इलाके में रहते हैं। 3 दिसंबर को उनके घर पर फायरिंग की गई थी. हालांकि, इस फायरिंग की घटना में कोई हताहत नहीं हुआ था।
पूर्व विधायक दीप मल्होत्रा के घर पर फायरिंग के बाद पंजाबी बाग थाना पुलिस मौके पर पहुंची थी पुलिस छानबीन के दौरान गोलियों के छह खोखे बरामद हुए थे, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया था। फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर भी जांच की गई थी. इसके बाद टीम को मौके से कुछ साक्ष्य भी मिले थे. पुलिस की शुरुआती जांच के दौरान पता चला था कि 2 हमलावर पैदल ही आए थे और पूर्व विधायक के घर पर फायर कर फरार हो गए थे।
दोनो शूटर्स के नाम आकाश और अखिल हैं जो हरियाणा के सोनीपत और चरखी दादरी के रहने वाले हैं। दोनों ने पूर्व विधायक के घर पर फायरिंग की थी।























