दिल्ली कैपिटल्स ने महिला प्रीमियर लीग में की धमाकेदार शुरुआत,RCB को हराया
चंडीगढ़, 5 मार्च (विश्व वार्ता) दिल्ली कैपिटल्स ने महिला प्रीमियर लीग में अपने अभियान की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में की है। उसने टूर्नामेंट के दूसरे और अपने पहले मैच में मजबूत कही जाने वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) की टीम को 60 रन से हरा दिया। आरसीबी की टीम अब अपने दूसरे मुकाबले में इसी मैदान पर कल यानी सोमवार (छह मार्च) को मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलेगी। मुंबई ने अपने पहले मैच में गुजरात जाएंट्स को 143 रन से हराया था। वहीं, दिल्ली की टीम मंगलवार (सात मार्च) को यूपी वॉरियर्स के खिलाफ डीवाई पाटिल स्टेडियम में उतरेगी।