
IPL में चेन्नई पर दिल्ली की लगातार तीसरी जीत
दिल्ली 11 अप्रैल (विश्ववार्ता):बतौर कप्तान पहली बार IPL खेल रहे ऋषभ पंत ने 14वें सीजन का पहला मैच जीत लिया है। मुंबई में खेले गए मैच में दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने चेन्नई सुपर किंग्स को 7 विकेट से शिकस्त दी। दिल्ली की चेन्नई के खिलाफ यह लगातार तीसरी जीत है। धोनी को आदर्श मानने वाले पंत ने अपनी कप्तानी के पहले ही मैच में माही को पहले टॉस में हराया। इसके बाद मैच में भी शिकस्त दी। बल्लेबाजी में भी पंत आगे रहे। युवा विकेटकीपर बल्लेबाज पंत ने 12 बॉल पर 15 रन बनाए, जबकि धोनी 2 बॉल खेलकर खाता नहीं खोल सके और क्लीन बोल्ड हुए।



















