
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का प्रेस कॉन्फ्रेंस मे बड़ा दावा
मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार कर सकती है केंद्र सरकार- केजरीवाल
चंडीगढ़, 2 जून (विश्व वार्ता) दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज प्रैस कॉफ्रैस करते हुए केंद्र सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। दिल्ली सीएम केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को केंद्र सरकार गिरफ्तार कर सकती है। उन्होंने कहा कि अब मनीष सिसोदिया को फर्जी केस में फंसाए जाने की तैयारी चल रही है। केंद्र सरकार ने सभी जांच एजेंसियों को कोई न कोई फर्जी केस करने की बात कही है।। सीएम केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के डिप्टी सीएम और शिक्षा मंत्री सिसोदिया आजाद भारत के सबसे अच्छे शिक्षा मंत्री हैं।






















