
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बड़ा झटका
हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत , इस तारिख तक बढा रिमाड
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बड़ा झटका लगा है. केजरीवाल को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली है. 3 अप्रैल को दिल्ली हाईकोर्ट मे अगली सुनवाई होगी ।अगली सुनवाई तक केजरीवाल ED की रिमांड में रहेंगे. इससे पहले केजरीवाल ने ED रिमांड के खिलाफ हाईकोर्ट में अर्जी दी थी. दिल्ली हाईकोर्ट ने ED को नोटिस जारी किया था. इस नोटिस में हाईकोर्ट ने ED से 2 अप्रैल तक जवाब मांगा है. केजरीवाल को लेकर राउज एवेन्यू कोर्ट की रिमांड कल खत्म होगी. इसके बाद सीबीआई भी रिमांड मांग सकती है।
दिल्ली हाई कोर्ट में केजरीवाल की गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई हुई। सुबह एक दौर की सुनवाई के बाद दोपहर में दूसरे दौर की सुनवाई हुई। केजरीवाल की ओर से अभिषेक मनु सिंघवी ने दलीलें पेश की। दोनों पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट ने शाम 4.30 बजे तक के लिए फैसला सुरक्षित रख लिया।
याचिका में गिरफ्तारी और उसके बाद रिमांड को ‘अवैध’ बताते हुए केजरीवाल की तत्काल रिहाई की मांग की गई है। न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा की कोर्ट में सुनवाई हुई।





















