
दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने बीजेपी पर लगाया बड़ा आरोप
कहा भाजपा का संदेश आया आप तोड़कर भाजपा में आ जाओ, सारे केस बंद करवा देंगे
चंडीगढ, 22 अगस्त (विश्ववार्ता) दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाया है. सिसोदिया ने कहा कि उन्हें बीजेपी की ओर से ऑफर मिला है. डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर कहा कि मेरे पास भाजपा का संदेश आया है, आप तोड़कर भाजपा में आ जाओ, सारे सीबीआई और ईडी के केस बंद करवा देंगे। सिसोदिया ने कहा भ्रष्टाचारियों- षड्यंत्रकारियों के सामने झुकूंगा नहीं। मेरे खिलाफ सारे केस झूठे हैं। जो करना है कर लो।























