
दिल्ली की सड़कों पर उतरीं 150 नई इलेक्ट्रिक बसें
हरी झंडी दिखा सीएम केजरीवाल ने किया सफर
चंडीगढ, 24 मई (विश्व वार्ता)दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली वालों को तीन दिन तक इन बसों में फ्री सफर करने का मौका दिया है. यानी आज से 26 मई तक इन इलेक्ट्रिक बसों में सभी के लिए यात्रा एकदम मुफ़्त होगी. आने वाले समय में सरकार 150 नई बसों को भी डीटीसी में शामिल करेगी. मुख्यमंत्री ने इंद्रप्रस्थ डिपो से बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और उनमें से एक पर सवार होकर राजघाट बस डिपो पहुंचे। उनके साथ दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत और मुख्य सचिव नरेश कुमार भी थे।






















