दिल्ली की कैबिनेट मंत्री आतिशी को चुनाव आयोग का नोटिस
चंडीगढ़, 5 अप्रैल (विश्ववार्ता) दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चौंकाने वाला दावा किया। उन्होंने कहा कि भाजपा के एक नेता ने उनके करीबी से संपर्क साधा है। उनको बोला है कि आतिशी को अपना करियर बचा के रखना है तो वह जल्द भाजपा में शामिल हो जाएं। आप मंत्री के आरोपों पर चुनाव आयोग ने संज्ञान लिया है और आतिशी को एक नोटिस भेजा है। आतिशी को सोमवार यानी 8 अप्रैल तो दोपहर तक जवाब देने के लिए कहा है। इससे पहले भाजपा ने आतिशी को मानहानि का नोटिस भेजा था।
आयोग ने यह नोटिस बीजेपी की शिकायत के बाद भेजा। चुनाव आयोग ने आतिशी से 6 अप्रैल की शाम 5 बजे तक जवाब देने को कहा। आतिशी ने आरोप लगाया था कि उन्हें बीजेपी जॉइन करने का ऑफर किया गया है। चुनाव आयोग ने दिल्ली की मंत्री आतिशी से कहा कि वह भाजपा के अवैध खरीद-फरोख्त के प्रयास संबंधी अपने बयान को लेकर तथ्यों को आयोग के सामने रखें ।
आतिशी ने यह भी दावा किया था कि उन्हें या तो भाजपा में शामिल होने या फिर एक महीने के भीतर ईडी द्वारा गिरफ्तार किये जाने के लिए तैयार रहने को कहा गया था। भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि आतिशी को मानहानि नोटिस भेज दिया गया है और उनसे अपने दावे के लिए सार्वजनिक रूप से माफी की मांग की गयी है। उन्होंने कहा, ”आतिशी सबूत देने में विफल रहीं कि उनसे किसने, कब और कैसे संपर्क किया था। दिल्ली में ‘आप’ संकट का सामना कर रही है, जिस कारण वह हताशा में इस तरह के झूठे और निराधार आरोप लगा रही है। लेकिन हम उन्हें बचकर नहीं जाने देंगे।” (इनपुट-भाषा)























