
दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में देर रात आई हिली धरती
मचा हडकंप, डर व दहशत का बना माहौल
चंडीगढ़ 9 नवंबर (विश्ववार्ता) बुधवार तड़के करीब 2 बजे भूकंप के तेज झटके लगे।भूकंप के झटके दिल्ली, नोएडा, फरीदाबाद और गाजियाबाद में भी महसूस किए गए। मौसम विभाग के मुताबिक,रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.3 आंकी गई है। जबकि इसकी गहराई जमीन से 10 किमी नीचे थी। भूकंप के झटके भारत समेत चीन और नेपाल में भी महसूस किए गए हैं। ये झटके करीब 1 मिनट तक रुक-रुककर लगते रहे। हालांकि इसमें किसी के हताहत होने की सूचना अब तक नहीं है। नेपाल पुलिस के मुताबिक रात 2 बजे आए भूकंप से दोती जिले में एक घर गिरने से 6 लोगों की मौत हो गई।





















