
दिल्ली एनसीआर समेत इन इलाको मे हिली धरती
लोग घरो से बाहर भागे, दहशत मे लोग
चंडीगढ़, 15 अक्तूबर (विश्ववार्ता) दिल्ली-एनसीआर में करीब चार बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.1 मापी गई। भूकंप का केंद्र हरियाणा का फरीदाबाद रहा। झटके इतने तेज थे कि लोग घबराकर अपने अपने घरों से बाहर निकल गए। भूकंप की कंपन को एनसीआर के फरीदाबाद, गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गुरुग्राम में भी महसूस किए गए। हालांकि कहीं से किसी प्रकार के नुकसान की जानकारी सामने नहीं आई।





















