
दिल्ली-एनसीआर मे भीषण ठंड के बीच सर्द हवाओं ने किया जीवन अस्त व्यस्त
दिल्ली हवाईअड्डे ने जारी की एडवाइजरी
चंडीगढ, 15 जनवरी (विश्ववार्ता) दिल्ली-एनसीआर समेत पूरा उत्तर भारत इस समय भीषण ठंड की चपेट मे है। सर्द हवाओं के बीच दिल्ली-एनसीआर घने कोहरे की चपेट में है। दृश्यता बहुत कम है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने 16 जनवरी तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
दिल्ली का लोधी रोड इलाके में सुबह सबसे ठंडी रही। यहां का न्यूनतम तापमान सबसे कम 3.4 डिग्री दर्ज किया गया। सोमवार को आसमान साफ रहेगा। सुबह के समय घना से बहुत घना कोहरा छा सकता है। कुछ स्थानों पर शीत लहर की स्थिति बन सकती है। इस दौरान दिल्ली का अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।
मौसम विभाग का कहना है कि दिन में आसमान साफ होने से रात का तापमान गिर सकता है। हालांकि उम्मीद की जा रही है कि 16 जनवरी के बाद से सुबह के तापमान में भी बढ़त हो सकती है। जबकि पूरे सप्ताह सुबह के समय कोहरा छाए रहने का अनुमान है। कोहरे की स्थिति के बीच दिल्ली हवाईअड्डे ने एडवाइजरी जारी की है जिसमें कहा गया है कि यात्रियों को यात्रा से पहले एयरलाइंस से संपर्क करना चाहिए।
पर्वतीय क्षेत्रों से चल रही सर्द हवा से सुबह का पारा लगातार गिर रहा है। रविवार को भी न्यूनतम तापमान में गिरावट हुई। यह शनिवार के मुकाबले 0.1 डिग्री रहा जो सीजन की सबसे ठंडी सुबह रही। आने वाले दिनों में भी ठंड से राहत की उम्मीद नहीं दिख रही है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। हालांकि दोपहर बाद खिली धूप से दिन के तापमान में मामूली बढ़त हुई। इस दौरान तापमान सामान्य से ऊपर रहा। दिल्ली में अभी उत्तर-पश्चिम दिशाओं से चार से आठ किमी प्रति घंटे की गति से हल्की हवा चल रही हैं। जिस कारण सुबह 10 बजे तक ठिठुरन महसूस हुई।
प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र, नई दिल्ली के मुताबिक रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री कम है।





















