
दिल्ली-अमृतसर नेशनल हाईवे पर दर्दनाक सडक़ हादसा
हादसे के बाद मची चीख पुकार
चंडीगढ, 10 अक्तूबर (विश्ववार्ता) दिल्ली-अमृतसर नेशनल हाईवे पर आज दर्दनाक सडक़ हादसा हो गया। जिसमें एक 17 वर्षीय लडक़ी की मौत हो गई। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
पता चला है कि उत्तर प्रदेश से श्री दरबार साहिब अमृतसर जा रहे तीर्थयात्रियों की बोलेरो जीप खन्ना के गांव मोहनपुर के पास के खेतों में जा घुसीं। हादसे के कारणों का अभी पता चल नही सका है।





















