
दशमेश पब्लिक स्कूल ने शैक्षिक भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को करवाएं ऐतिहासिक गुरुद्वारों के दर्शन
जैतो, 2 जून क्षेत्र का प्रमुख शिक्षण संस्थान दशमेश पब्लिक स्कूल रोमाना अजीत सिंह ने सुखमंदर सिंह रोमाना और मैडम राजपाल कौर रोमाना के मार्गदर्शन में छात्रों के लिए एक दिवसीय शैक्षिक भ्रमण का आयोजन किया। डा. हरचरण सिंह बराड़ के मार्गदर्शन में प्रख्यात शिक्षा विशेषज्ञ प्रिंसिपल डा.इंद्रजीत कौर बराड़ के कुशल नेतृत्व में छतबीड, सुखना लेक और रॉक गार्डन चंडीगढ़ की कल टूर करवाया गया। मैडम राजपाल कौर ने बताया कि दौरे के दौरान छात्रों को विभिन्न ऐतिहासिक गुरुद्वारों के पवित्र दर्शन करवाए और उनका परिचित करवाया।डा. हरचरण बराड़ ने रॉक गार्डन की सुंदरता के बारे में बताते हुए छात्रों को कचरे के कुशल उपयोग और श्री नेक चंद के इस अमूल्य कार्य के बारे में विस्तार से जानकारी दी। सुखमंदर सिंह रोमाना ने चर्चा के दौरान बताया कि इस दौरे का मकसद इधर-उधर घूमना नहीं बल्कि जगह के महत्व के बारे में जानकारी हासिल करना है। प्रिंसिपल डा. इंद्रजीत कौर बराड़ ने कहा कि विद्यार्थी जीवन में न केवल पुस्तक ज्ञान ही संपूर्ण ज्ञान है, बल्कि जिन स्थानों या घटनाओं को दर्शनीय माना जाता है, वे छात्र के मन पर हमेशा के लिए छाप छोड़ जाते हैं। उन्होंने कहा कि कमरों में कैद रहकर सच्चा ज्ञान प्राप्त नहीं किया जा सकता। इसलिए हम छात्रों में आत्मविश्वास और नेतृत्व की भावना पैदा करने के लिए जल्द ही अगले दो दिवसीय दौरे की योजना बनाने जा रहे हैं जिससे छात्रों में आत्म विश्वास व लीडरशिप की भावना पैदा की जा सके।





















