
दलित संगठनो ने दी कल पंजाब बंद की कॉल
पढिये क्या है पूरा मामला
चंडीगढ़, 11 जून (विश्ववार्ता) पंजाब के जिला जालंधर मे कल दलित संगठनो ने पंजाब बंद की काल दी है। सीएम मान के साथ मीटिंग ना होने के चलते धरने पर बैठे लोगों की बैठक उनके ओएसडी नवराज बरार के साथ हुई, लेकिन इस मीटिंग से कोई सार्थक नतीजा नहीं निकल पाया. इससे नाराज होकर मोर्चे के लोगों ने 12 जून को पंजाब बंद का ऐलान किया है.
दलित संगठनों ने 12 जून को पंजाब बंद की जो काल दी है उसे शहर की इलैक्ट्रॉनिक्स मार्कीट ने पूर्ण समर्थन घोषित किया है। वाल्मीकि टाइगर फोर्स ऑल इंडिया तथा गुरु रविदास टाइगर फोर्स पंजाब के नेताओं द्वारा संपर्क किए जाने पर इलैक्ट्रॉनिक्स मार्कीट फगवाड़ा गेट के प्रधान बलजीत सिंह आहलूवालिया ने कहा कि पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप स्कीम का लाभ दलित विद्यार्थियों को ना मिलने, जाली दस्तावेजों के आधार पर एस.सी. कोटे में नौकरियां या अन्य लाभ लेने तथा प्रशासन द्वारा की गई बदसलूकी के विरोध में 12 जून को पंजाब बंद की जो काल दी गई है, उसका सभी दुकानदार पूर्ण समर्थन करते हैं।
पंजाब बंद का समर्थन करते हुए चेयरमैन राजकुमार राजू व अम्बेडकर सेना पंजाब प्रधान बलविंदर बुग्गा की अध्यक्षता में मीटिंग की गई जिसमें नैशनल वाल्मीकि सभा भारत के चेयरमैन सोनू हंस, उप चेयरमैन ऋषि सोंधी, प्रधान करण थापर, राष्ट्रीय प्रवक्ता दीपक नाहर, महासचिव दलीप वडै़च, मीडिया प्रभारी विनोद नाहर, भगवान वाल्मीकि शक्ति क्रांति सेना के पंजाब प्रधान राजीव गोरा, बाबा संगत नाथ, बाबा चोलांग वाले, हरभजन लाल चोपड़ा, काकू अटवाल, राजन घई व अन्य भी मौजूद थे, ने फैसला लिया कि आम जनता औऱ पुलिस प्रशासन को विश्वास में लेकर शांतिपूर्ण ढंग से जालंधर शहर को बंद करवाने में सहयोग करेंगे। राजकुमार राजू ने कहा क जब तक सरकार दलितों के हकों को मारने वाले जालसाजों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं करती तब तक उनका संघर्ष निरंतर जारी रहेगा।





















