
दर्र्दनाक खबर: मासूम की भगत सिंह की फांसी की रिहर्सल करते हुए मौत
पढिये पूरी खबर
चंडीगढ़ 31 अक्टूबर (विश्ववार्ता): कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. चित्रदुर्ग जिले में भगत सिंह की फांसी के सीन का रिहर्सल करते समय एक 12 साल के बच्चे की मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि बच्चा एक स्कूल प्रोग्राम के लिए रिहर्सल कर रहा था और जिस सीन की वो रिहर्सल कर रहा था, वो भगत सिंह की फांसी का था. बच्चे ने अभ्यास के दौरान जैसे ही फांसी लगाई, फंदा उसके गले में फंस गया, जिसके बाद उसकी मौत हो गई है. घटना के वक्त बच्चे के माता-पिता घर पर मौजूद नहीं थे. जब वह लौटे तो उन्होंने बेटे को पंखे से लटका पाया.
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि 1 नवंबर को कन्नड़ राज्योत्सव के मौके पर उसके स्कूल में प्रोग्राम होने वाला था. इसी प्रोग्राम में उसे भगत सिंह की फांसी का रोल मिला था. बच्चे का नाम संजय गौड़ा है, जो सातवीं कक्षा में पढ़ता था





















