
दर्दनाक सडक़ हादसा: पूर्व पार्षद कुलदीप मिंटू की पत्नी की मौत
चंडीगढ़, 17 जुलाई ( विश्व वार्ता): कांग्रेस नेता कुलदीप मिंटू की पत्नी गुरविंदर कौर का सुबह मुकेरियां के पास सड़क दुर्घटना में निधन हो गया। वह माता वैष्णो देवी के दर्शन करने के बाद परिवार समेत वापस लौट रही थी। मुकेरिया के पास उनकी फार्च्यूनर गाड़ी को ट्रक ने टक्कर मार दी। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि पूर्व पार्षद गुरविंदर कौर की मौके पर ही मौत हो गई।























