
दर्दनाक: जबलपुर के प्राइवेट अस्पताल में भीषण आग से आठ मरीजों की मौत
मचा हडकंप
चंडीगढ़, 2 अगस्त (विश्ववार्ता) मध्य प्रदेश के जबलपुर के एक अस्पताल में आग लगने की वजह से 8 लोगों की मौत हो गई. दिल दहलादेने वाली यह घटना जबलपुर के न्यू लाइफ हॉस्पिटल की है. आग की खबर मिलते ही पूरे अस्पताल में भगदड़ मच गई. हर तरफ अफरा तफरी का माहौल हो गया. इस घटना की खबर तुरंत दमकल विभाग को दी गई. जिसके बाद दमकल की टीम मौके पर पहुंची. फायर ब्रिगेड आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटा हुआ है. जिला कलेक्टर इलैयाराजा टी ने 8 लोगों की मौत की पुष्टि की है.






















