
दक्षिण अफ्रीकी टीम के अनुभवी बल्लेबाज डेविड मिलर को बड़ा सदमा
मिलर पर टूटा दुखों का पहाड़ , पढिये पूरी खबर
चंडीगढ़, 9 अक्तूबर (विश्ववार्ता): दक्षिण अफ्रीका की टीम इस समय भारत दौरे पर है लेकिन इसी बीच दक्षिण अफ्रीकी टीम के अनुभवी बल्लेबाज डेविड मिलर को बड़ा सदमा लगा है। मिलर पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। सीरीज के बीच एक ऐसी खबर सामने आई जो बेहद दुखी करने वाला है। दरअसल डेविड मिलर की एक बेहद प्यारी छोटी फैन का निधन हो गया उन्होंने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करके दी। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टा अकाउंट पर अपनी फैन के साथ का वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि रीप मेरी प्यारी राकस्टार, लव यू आलवेज। मिलर के इस पोस्ट पर दुनिया के कई खिलाडिय़ों ने दुख जताया है।























