
दक्षिण अफ्रीका ने अंतिम टी20 में भारत को हराया
भारत ने सीरीज 2-1 से की अपने नाम
चंडीगढ़, 5 अक्तूबर (विश्ववार्ता) दक्षिण अफ्रीका ने तीसरे टी20 में भारत को 49 रन से हरा दिया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने 20 ओवर में तीन विकेट गंवाकर 227 रन बनाए। राइली रूसो ने 48 गेंदों में नाबाद 100 रन की पारी खेली। जवाब में भारतीय टीम 18.3 ओवर में 178 रन पर सिमट गई। भारत की ओर से दिनेश कार्तिक ने सबसे ज्यादा 41 रन बनाए।
हालांकि, इस हार से सीरीज के नतीजों पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। भारत पहले ही सीरीज को 2-1 से अपने नाम कर चुका है। टीम इंडिया ने पहला टी20 आठ विकेट और दूसरा टी20 16 रन से अपने नाम किया था। यह टी20 वल्र्ड कप से पहले भारतीय टीम की आखिरी टी20 सीरीज थी। मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक, टीम इंडिया बुधवार को वल्र्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया रवाना हो जाएगी। ऑस्ट्रेलिया के ब्रिस्बेन में भारत को 16 अक्तूबर को ऑस्ट्रेलिया और 17 अक्तूबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ दो प्रैक्टिस मैच खेलने हैं।





















