
दक्षिण अफ्रीका को पटखनी दे भारतीय टीम अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में पहुंचा
भारत लगातार 5वीं बार फाइनल में पहुंचा
चंडीगढ, 7 फरवरी (विश्ववार्ता) भारतीय टीम अंडर 19 वल्र्ड कप 2024 के फाइनल में पहुंच गई है। उसने सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका को दो विकेट से पटखनी दी। मैच में अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट गंवाकर 244 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया ने 48.5 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। अब टीम इंडिया का सामना ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच गुरुवार को होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 11 फरवरी को खेला जाएगा।
भारत की शुरुआत काफी खराब रही। 32 रन पर उसके चार विकेट गिर गए। आदर्श सिंह खाता खोले बगैर पहली ही गेंद पर आउट हो गए। उनके बाद मुशीर खान चार रन बनाकर पवेलियन लौटे। अर्शिन कुलकर्णी 12 और प्रियांशु मोलिया पांच रन बनाकर आउट हुए। चार विकेट गिरने के बाद कप्तान उदय सहारन और सचिन दास ने पारी को संभाला और टीम की वापसी कराई। सचिन ने 95 गेंद पर 96 रन बनाए। उन्होंने 11 चौके और एक छक्का लगाया। उदय ने 124 गेंद पर 81 रन बनाए। उन्होंने छह चौके लगाए। राज लिंबानी ने आखिरी ओवरों में तेजी से चार गेंद पर 13 रन बनाकर मैच को समाप्त कर दिया। उन्होंने एक चौका और एक छक्का लगाया।
भारतीय टीम के जीत के नायक कप्तान उदय सहारण (81) और सचिन धास (96) रहे। दोनों ने 32 के स्कोर पर 4 विकेट पर टीम को जीत दिलाई। साउथ अफ्रीका के ओर से लुहान ड्रेप्रीटोरियस और रिचर्ड सेलेत्स्वाने ने अर्धशतक जमाया। टीम इंडिया की ओर से तेज गेंदबाज राज लिम्बानी ने तीन विकेट झटके। मुशीर खान को दो सफलता मिली। मैन इन ब्लू लगातार 5वीं और कुल 9वीं बार अंडर 19 विश्व कप के फाइनल में पहुंचा है। 2016 के बाद से हर बार इस टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले में जगह बनाई है।





















