
दक्षिण अफ्रीका के जोहानिसबर्ग में भीषण आग से इतने लोगो की जिंदा जलने की खबर
चंडीगढ़, 31 अगस्त (विश्ववार्ता) दक्षिण अफ्रीका के जोहानिसबर्ग से बडी खबर सामने आ रही है जहां बहुमंजिला इमारत में भीषण आग लगने से कम से कम 63 लोगों की मौत की सूचना र्है वहीं 40 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि दमकलकर्मियों ने अब तक घटनास्थल से 63 शव निकाले हैं। इतने सारे लोगों के इमारत में एक साथ होने की वजह से राहत-बचाव कार्यों में भी समस्या आ रही है।























