
थाने में किशोरी के साथ रेप के आरोपी SHO गिरफ्तार
चंडीगढ़, 5 मई (विश्व वार्ता) : यूपी के ललितपुर में सामूहिक दुष्कर्म की शिकार हुई किशोरी से थाने में रेप मामले में पुलिस ने आरोपितों एसएचओ को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं एडीजी कानपुर जोन ने मामले की जांच डीआइजी झांसी को देकर 24 घंटे में रिपोर्ट मांगी है। पूर्व मुख्यमंत्री और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पीड़िता से मिलने के लिए ललितपुर रवाना हो गए हैं।





















