
‘थानेदार की पेंट गीली’ वाले बयान पर नवजोत सिंह सिद्धू को चंडीगढ कोर्ट से मिली बडी राहत
पुलिस वाले की ‘पेंट गीली’ बयान पर हुआ था बवाल
पढिये पूरी खबर
चंडीगढ, 16 अगस्त (विश्ववार्ता) रोडरेज मामले में जेल में बंद नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ दायर मानहानि केस मामले मे बडी राहत मिली है । थानेदार पेंट गीली वाले बयान पर दायर मानहानि मामला चंडीगढ़ कोर्ट ने खारिज कर दिया है।
बता दें कि नवजोत सिद्धू ने विधानसभा चुनाव के दौरान पुलिस वालों पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी थी। सिद्धू इस वक्त पटियाला जेल में बंद हैं। जहां वह रोडरेज केस में एक साल की कैद काट रहे हैं।नवजोत सिद्धू अक्सर अपने बड़बोलेपन के लिए चर्चा में रहते हैं। मार्च महीने में हुए विस चुनाव से पहले प्रचार के दौरान सिद्धू सुल्तानपुर लोधी पहुंचे थे। यहां उन्होंने नवतेज चीमा के समर्थन में रैली की। तब सिद्धू कह बैठे कि अगर चीमा एक खंगारा (दबका) मारे तो थानेदार पेंट गीली कर देगा।






















