चंडीगढ 8 जून: (विश्ववार्ता) थप्पड़-चप्पल कांड मे भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष सोनाली फौगाट और मार्केट कमेटी सचिव सुलतान सिंह के बीच बालसमंद की मंडी में हुए घटनाक्रम को लेकर बीती देर शाम भाजपा नेताओं की बैठक हुई। सिरसा रोड स्थित पार्टी कार्यालय में साढ़े तीन घंटे चली बैठक में अधिकांश समय थप्पड़-चप्पल कांड पर चर्चा होती रही। सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि साढ़े तीन घंटे की बैठक में अधिकांश समय तक थप्पड़ कांड पर ही चर्चा होती रही।। बताया जा रहा है कि अन्य नेताओं ने अध्यक्ष के सामने रखे अपने पक्ष में सोनाली को एक तरह से क्लीन चिट दी है। साथ ही मंडी सचिव के चरित्र और भ्रष्टाचार में शामिल होने के सुबूत भी दिए हैं। बताया जा रहा है कि पार्टी नेताओं के तेवर और सांसद संजय भाटिया के बयानों से साफ जाहिर है कि भाजपा नेता मार्केट कमेटी सचिव के खिलाफ अभियान चलाकर उनके पुराने मामलों के सुबूत जुटा रहे हैं। ऐसे में यह संभव है कि सोनाली फौगाट भाजपा में बनी रहेंगी और जैसी चर्चाएं थीं कि उन्हें पार्टी की सदस्यता से हटाया जा सकता है, ऐसा फिलहाल नहीं किया जाएगा। जिस समय बैठक चल रही थी, उसी दौरान हिसार निवासी अनिल बंसल वहां पहुंचे। बैठक के बाद अनिल बंसल सोनाली से मिले और बताया कि उसकी सिरसा रोड पर एक बिल्डिंग है, जिसके कागजात पूरे न होने के कारण उन्होंने सचिव सुलतान सिंह से संपर्क किया।
‘आप’ पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे
'आप' पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री...