
त्रिपुरा के गृहमंत्री ने की राज्यपाल से मुलाकात
चंडीगढ़, 12 अप्रैल। त्रिपुरा के गृहमंत्री राम प्रसाद पॉल व उनकी धर्मपत्नी ने चंडीगढ़ पहुंचकर हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय के साथ शिष्टाचार मुलाकात की।
दत्तात्रेय ने उनका हालचाल जाना और त्रिपुरा प्रदेश की विकासात्मक गतिविधियों पर चर्चा की। उन्होंने प्रदेश में चलाई जा रही विकास योजना, वहां खानपान, रहन-सहन तथा वहां की जनता के विषय में जानकारी हासिल की। इस दौरान राज्यपाल ने त्रिपुरा के गृहमंत्री व उनकी धर्मपत्नी को शाल व भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति भेंट की और उन्हें कुरुक्षेत्र दर्शन करने के लिए भी प्रेरित किया।























