
त्यौहारो के सीजन को देखते हुए रेलवे स्टेशनों पर रेलवे सुरक्षा एजैंसियों का पुख्ता प्रंबध
ट्रेनों के रद्द होने के कारण भी यात्रियों को भारी परेशानी का करना पड रहा है सामना
चंडीगढ़, 18 अक्टूबर (विश्ववार्ता) : फैस्टीव सीजन शुरू होते ही रेलवे का ऑफ सीजन खत्म हो गया। नवरात्रों से लेकर छठ पूजा तक ट्रेनों में मारा-मारी चल रही है। रेलवे सुरक्षा एजैंसियों के अधिकारियों का कहना है कि भीड़ को देखते हुए उनकी तरफ से पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। आलम यह है कि तत्काल में भी लोगों को टिकट बुक करवाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। ट्रेनों के रद्द होने के कारण भी यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। ट्रेनों में बुकिंग की हालत को देख कर ऐसा लगता है कि दशहरा, दीवाली व छठ पूजा तक घरों को वापस जाने वाले लोगों को सफर करने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ेगी।
लुधियाना स्टेशन से अमृतसर व जम्मू से आने वाली ट्रेनें में भारी भीड़ होने के कारण ट्रेनों में सीट उपलब्ध नहीं हो रही है। रेलवे विभाग की तरफ से यात्रियों की सुविधा के लिए कई स्पैशल ट्रेनें भी चलाई गई हैं लेकिन वह ट्रेनें भी पूरी तरह से फुल चल रही है। अभी से आधा दर्जन के करीब ट्रेनों में ‘नो रूम’ की स्थिति बनी हुई है, जबकि अधिकतर ट्रेनों में 200 से अधिक की वेटिंग चल रही है जिस कारण रेलवे विभाग भी इस तरह की स्थिति से निपटने में असमर्थ दिखाई दे रहा है।





















