
त्यौहारों के ये इस सीजन मे प्याज की बढ़ती कीमतों ने बिगाड़ा रसोई का बजट
आम आदमी की पहुंच से बाहर हुआ प्याज, दाम बढऩे से सब्जी का जायका हुआ फीका
चंडीगढ़, 30 अक्तूबर (विश्ववार्ता): त्यौहारों के इस सीजन मे प्याज की अचानक बढ़ी कीमतों ने रसोई का जायका बिगाड़ा दिया है। 30 से 40 रुपये प्रतिकिलो बिकने वाला प्याज अचानक 70 से 80 रुपये पहुंच गया है। नवरात्र में बिना लहसुन-प्याज के भोजन से काम आसानी से चल गया। लेकिन अब अचानक प्याज के दाम बढऩे से जायका महंगा पड़ रहा है। सिर्फ 10 दिनों में यह 35 से बढ़ कर 70 रुपए प्रतिकिलो तक पहुंच गया।
प्याज महंगा होने से गृहिणियों का बजट भी बिगड़ गया है। वहीं, घरों में लोगों ने प्याज की मात्रा को तडक़े में कम कर दिया है। मात्र एक सप्ताह के भीतर प्याज की दाम दोगुना होने से लोग काफी चिंतित हैं। देशभर में प्याज की कीमतों को लेकर महंगाई का बाजार इस कदर तेज हुआ कि लखनऊ, उरई, हमीरपुर सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों में प्याज की कीमतें आसमान छूती नजर आई। महज 10 दिन में प्याज के भाव दोगुना होने से आम आदमी की जेब पर भी बुरा असर पड़ रहा है।





















