
तेलंगाना में एक बड़ी वारदात, सांसद को घोंपा चाकू
चुनाव प्रचार के दौरान भीड़ में से अचानक हमला, शख्स ने पेट में मारा
चंडीगढ़, 30 अक्तूबर (विश्ववार्ता): तेलंगाना में एक बड़ी वारदात हुई है। यहां चुनाव प्रचार के दौरान क्चक्रस् के सांसद कोठा प्रभाकर रेड्डी पर अचानक चाकू से हमला कर दिया गया। भीड़ में से एक अज्ञात शख्स ने रेड्डी के पेट में चाकू घोंपा। जिसके बाद वह बेहाल हो गए और आसपास भीड़ में अफरा-तफरा मच गई।
रेड्डी को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया है। बताया जा रहा है कि, रेड्डी के समर्थकों ने हमलावार अज्ञात शख्स को मौके पर ही पकड़ लिया था और मारपीट कर पुलिस के हवाले कर दिया था। पुलिस अब आगे की कार्रवाई कर रही है। इस हमले के बाद तनाव पैदा न हो इसके लिए इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।























