तेलंगाना के नए सीएम बने रेवंत रेड्डी
रेवंत रेड्डी के कैबिनेट में कई मंत्रियों को जगह
हैदराबादःचंडीगढ, 7 दिसंबर (विश्ववार्ता) कांग्रेस विधायक दल के नेता ए. रेवंत रेड्डी ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल तमिलिसाई सौंदरराजन ने रेवंत रेड्डी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। हैदराबाद के LB स्टेडियम में आयोजित भव्य कार्यक्रम में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी, कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया, डिप्टी सीएम डी शिवकुमार समेत तमाम कांग्रेसी नेता मौजूद रहे। रेवंत रेड्डी के अलावा कांग्रेस नेता भट्टी विक्रमार्क मल्लू ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली। तेलंगाना में मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के कैबिनेट में कई मंत्रियों को जगह दी गई है। इनमें उत्तम कुमार रेड्डी, सी दामोदर राजनरसिम्हा शामिल रहे। इसके अलावा कोमाटिरेड्डी वेंकट रेड्डी और डी. श्रीधर बाबू ने तेलंगाना मंत्री के रूप में शपथ ली।