
पंजाब सरकार द्वारा प्रशासनिक फेरबदल लगातार जारी
इस आई.जी.पी को एडिशनल डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस के रूप में किया पदोन्नत
चंडीगढ़, 29 अगस्त (विश्ववार्ता) पंजाब सरकार द्वारा प्रशासनिक फेरबदल लगातार जारी है वहीं अब पंजाब के गृह मामले और न्याय विभाग ने तत्काल प्रभाव से इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (आई.जी.पी.) अनन्या गौतम को एडिशनल डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस के रूप में पदोन्नत किया है।





















