
तीसरे टी-20 मैच में श्रीलंका हराकर भारत ने सीरिज मे किया क्लीन स्वीप
लगातार 12 जीत के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी की
चंडीगढ़, 28 फरवरी (विश्व वार्ता) भारत और श्रीलंका के बीच खेली तीन मैंचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने क्लीन स्वीप कर लिया है। रोहित शर्मा की अगुआई में भारतीय टीम ने श्रीलंका के खिलाफ तीसरे और आखिरी मैच भी बाजी अपने नाम की। श्रेयस ने सीरीज के तीनों मैचों में फिफ्टी लगाई है। इस जीत के साथ भारत ने लगातार 12 जीत के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।





















