
‘ताजमहल वाली याचिका पर हाईकोर्ट ने याचिकाकर्ता को लगाई कडी फटकार
PIL व्यवस्था का दुरुपयोग न करें-हाईकोर्ट
चंडीगढ, 12 मई (विश्व वार्ता)इस वक्त की बडी खबर आ रही है कि ताजमहल वाली याचिका पर आज हाईकोर्ट ने याचिकाकर्ता को कडी फटकार लगाई। जस्टिस डीके उपाध्याय ने याचिकाकर्ता को फटकारते हुए कहा, PIL व्यवस्था का दुरुपयोग न करें। ताजमहल किसने बनवाया जाकर रिसर्च करो। कोर्ट ने आगे कहा कि यूनिवर्सिटी जाओ, PHD करो, रिसर्च से कोई रोके तब हमारे पास कोर्ट आना।





















