
उत्तर प्रदेश में कोरोना को लेकर अलट जारी
ताजमहल का दीदार करने से पहले कोविड टेस्ट
नई दिल्ली: 23 दिसंबर (विश्ववर्ता) देश मे कोरोना को लेकर सभी राज्य सरकारों को अलर्ट जारी कर दिया है। अब ताजमहल देखने आने वाले पर्यटकों का कोविड टेस्ट कराया जा रहा है. वहीं दिन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना को लेकर समीक्षा बैठक की. उन्होंने भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों पर फेस मास्क के लिए जागरूक करने का निर्देश दिया है. इसके अलावा नए वैरिएंट पर नजर रखने और हर पॉजिटिव केस की जीनोम सिक्वेंसिंग कराए जाने के लिए भी कहा है.





















