चंडीगढ़, 18 फरवरी:तहसीलदार जसविन्दर सिंह टिवाणा की मौत पर पंजाब के कैबिनेट मंत्री श्री गुरप्रीत सिंह कांगड़ द्वारा गहरा दुख प्रकट किया गया है। तहसीलदार जसविन्दर सिंह टिवाणा रायकोट में तहसीलदार के तौर पर सेवाएं निभा रहे थे।
अपने शोक संदेश में श्री कांगड़ ने परमात्मा के समक्ष अरदास की कि दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान प्रदान करें और परिवार को ईश्वरीय आदेश मानने का बल बख्शें।
——–