
नामी तमिल डायरेक्टर और सिनेमैटोग्राफर केवी आनंद का आज यानी 30 अप्रैल को निधन हो गया. 54 साल के केवी आनंद की चेन्नई में हार्ट अटैक आने से मौत हो गई. खबर के बाद से ही फिल्म इंडस्ट्री में गहरा शोक छा गया है. इंडस्ट्री से जुड़े कई कलाकारों ने और फैंस ने उन्हें सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि अर्पित की. उनका जाना इंडस्ट्री के लिए बड़ा नुकसान माना जा रहा है.





















